7वीं के छात्र से शराब मंगवाता था टीचर, खुलासा होते ही हुआ सस्पेंड
गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक पर 7वीं कक्षा के छात्र से शराब मंगवाने का सनसनीखेज आरोप लगा है. स्कूल
गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक पर 7वीं कक्षा के छात्र से शराब मंगवाने का सनसनीखेज आरोप लगा है. स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत, छात्र के कबूलनामे और CCTV फुटेज के आधार पर शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है. मामले में विभागीय जांच के साथ पुलिस कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.
