एक और हार छीन लेगी बादशाहत! भारत की नंबर-1 कुर्सी पर इंग्लैंड की नजर
इंग्लैंड के खिलाफ टी20I सीरीज में टीम इंडिया की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले सीरीज हाथ से निकल गई और
इंग्लैंड के खिलाफ टी20I सीरीज में टीम इंडिया की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले सीरीज हाथ से निकल गई और अब आईसीसी की टी20 रैंकिंग में भारत की नंबर-1 की कुर्सी खतरे में पड़ गई है.
ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20I मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली थी. अब इंग्लैंड की नजरें 11 जुलाई को साउथम्प्टन में होने वाले आखिरी मुकाबले पर है.
इंग्लैंड अगर यह मैच जीत लेता है तो भारत को पीछे छोड़कर दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम बन जाएगा. ऐसे में सीरीज का आखिरी मैच
टीम इंडिया के लिए सिर्फ सम्मान बचाने की लड़ाई नहीं, बल्कि नंबर-1 की कुर्सी बचाने की जंग भी बन चुका है.
