एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! असम में चर्चा
असम के बजट में शुक्रवार को यह प्रस्ताव रखा गया कि बहुविवाह करने वाले लोग राज्य सरकार की वेलफेयर स्कीमों के फायदे के हकदार नहीं
असम के बजट में शुक्रवार को यह प्रस्ताव रखा गया कि बहुविवाह करने वाले लोग राज्य सरकार की वेलफेयर स्कीमों के फायदे के हकदार नहीं होंगे. इसके साथ ही, इसमें दोषी पाए जाने वाले सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा. बता दें, जब एक पुरुष एक ही समय में एक से अधिक महिलाओं से विवाह करता है, तो इसे बहुविवाह कहा जाता है.
