दफ्तर के पास रहने को ₹15 लाख, मोटी सैलरी... माननी होगी ये एक शर्त
अमेरिका का एक एआई (AI) स्टार्टअप अपने कर्मचारियों को ऑफिस के पास बसाने के लिए हर साल करीब ₹14 करोड़ ($17 लाख) रुपये दे रहा
अमेरिका का एक एआई (AI) स्टार्टअप अपने कर्मचारियों को ऑफिस के पास बसाने के लिए हर साल करीब ₹14 करोड़ ($17 लाख) रुपये दे रहा है. न्यूयार्क के इस स्टार्टअप 'रिला' की यह दरियादिली पहली नजर में जितनी शानदार लगती है, इसके पीछे की हकीकत उतनी ही चौंकाने वाली है. दरअसल, इस हाउसिंग बेनिफिट का लाभ उठाने वाले कर्मचारियों को कंपनी के एक बेहद कड़े और थका देने वाले वर्क कल्चर से गुजरना पड़ता है, जहां उन्हें हर दिन 12 घंटे और हफ्ते में 6 दिन काम करना होता है.
