भतीजे को पटक-पटककर मारने वाले दरिंदे को मिली मौत की सजा, 40 दिन में कोर्ट ने सुनाया फैसला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में डेढ़ साल के मासूम आरव की हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में डेढ़ साल के मासूम आरव की हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है. जिला जज ने आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई है. इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने महज 6 दिन में चार्जशीट दाखिल की, जबकि अदालत ने घटना के सिर्फ 40 दिन के भीतर फैसला सुना दिया.
