'रकम दोगुनी' का झांसा और... 3.74 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के भिलाई में शेयर ट्रेडिंग और फॉरेक्स निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी योगेश साहू को पुलिस ने गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के भिलाई में शेयर ट्रेडिंग और फॉरेक्स निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी योगेश साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी खुद को चार्टर्ड अकाउंटेंट बताकर हर महीने 10 फीसदी मुनाफे और रकम दोगुनी करने का लालच देता था. पुलिस अब उसके फरार साथियों की तलाश में जुटी है.
