'कल को वो गोली भी चला सकते हैं', मेरठ के SSP पर भड़के चंद्रशेखर आजाद
आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को पुलिस ने मेरठ जाने के दौरान रास्ते में ही रूहाना टोल प्लाजा पर रोक दिया
आज़ाद समाज पार्टी के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को पुलिस ने मेरठ जाने के दौरान रास्ते में ही रूहाना टोल प्लाजा पर रोक दिया. यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर की गई. चंद्रशेखर आज़ाद मेरठ के टीपी नगर में हुई बीए की छात्रा ललिता गौतम की हत्या के पीड़ित परिवार से मिलने और कलेक्ट्रेट प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रताड़ना का शिकार हुए लोगों से मिलने वहां जा रहे थे. इस दौरान टोल प्लाजा पर इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह द्वारा रोके जाने और कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर गाली देने की बात पर सांसद बेहद नाराज हो गए और उनकी पुलिस से सीधी झड़प हो गई.
