SC में बवाल, CJI के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद याचिकाकर्ता हिरासत में
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब एक याचिकाकर्ता ने कोर्टरूम के भीतर अचानक अभद्र व्यवहार किया
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब एक याचिकाकर्ता ने कोर्टरूम के भीतर अचानक अभद्र व्यवहार किया. अदालत के सख्त आदेश पर सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि उसने कोर्टरूम में कागज उछाले, साथ ही मुख्य न्यायाधीश () सूर्यकांत के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस उसे पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई.
