FIFA का ये कैसा इंसाफ? एक खिलाड़ी पर बैन, दूसरे को खेलने की छूट
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच FIFA के दो फैसलों ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. इंग्लैंड के डिफेंडर जारेल क्वांसा को मेक्सिको के
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच FIFA के दो फैसलों ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. इंग्लैंड के डिफेंडर जारेल क्वांसा को मेक्सिको के खिलाफ रेड कार्ड मिलने के बाद दो मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है.
इसके चलते वह नॉर्वे के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में शिरकत नहीं कर पाएंगे. वहीं, कुछ दिन पहले इसी तरह के फाउल पर रेड कार्ड पाने
वाले अमेरिका के स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन को अगले मुकाबले में खेलने की अनुमति मिल गई थी. दोनों मामलों में अलग-अलग सजा को लेकर FIFA की
अनुशासनात्मक प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं.
