शख्स के एक दांत में था दर्द, क्लिनिक जाने पर डॉक्टर ने 12 निकाल दिए
आज के समय में दांतों के इलाज और इम्प्लांट के हर जगह दिखाई देते हैं. लेकिन चीन से सामने आया एक मामला बताता है कि
आज के समय में दांतों के इलाज और इम्प्लांट के हर जगह दिखाई देते हैं. लेकिन चीन से सामने आया एक मामला बताता है कि इलाज के नाम पर लालच और लापरवाही किसी की जिंदगी तक दांव पर लगा सकती है. यहां एक 63 साल के बुजुर्ग को सिर्फ एक दांत में दर्द था, लेकिन क्लिनिक ने उन्हें ऐसा झांसा दिया कि उनके मुंह के बचे हुए 12 दांत भी निकाल दिए. इतना ही नहीं, इलाज के नाम पर उनके बैंक खाते और डिजिटल वॉलेट से लगभग सारी रकम भी निकाल ली गई.
