डीएम अंकल, हम कहां जाएं...रात में IAS के घर बच्चे लेकर पहुंच गए लोग
लगातार बारिश के बीच जलभराव से परेशान बांदा जिले के दर्जनों ग्रामीण देर रात परिवार समेत जिलाधिकारी आवास पहुंच गए. ग्रामीणों का आरोप है कि
लगातार बारिश के बीच जलभराव से परेशान बांदा जिले के दर्जनों ग्रामीण देर रात परिवार समेत जिलाधिकारी आवास पहुंच गए. ग्रामीणों का आरोप है कि नालों पर कथित कब्जे के कारण घरों और सड़कों में पानी भर गया, जिससे अनाज और घरेलू सामान खराब हो गया. शिकायत के बाद डीएम अमित आसेरी ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम और राजस्व टीम को तत्काल मौके पर भेजने के निर्देश दिए.
