शादी किसी और से तय हुई तो एक्स गर्लफ्रेंड पर बरसा दिए चाकू
बेंगलुरु में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम देखने को मिला. शादी से इनकार और परिवार की ओर से रिश्ता तय होने की बात सुनते ही
बेंगलुरु में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम देखने को मिला. शादी से इनकार और परिवार की ओर से रिश्ता तय होने की बात सुनते ही युवक अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के घर पहुंच गया. पहले उसके दो छोटे भाइयों को कमरे में बंद किया, फिर युवती पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. वारदात के बाद उसने खुद की गर्दन पर भी चाकू मार लिया.
