14, 13, 15... इंग्लैंड ने वैभव को वो सिखाया, जो IPL कभी नहीं सिखा सकता था
आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों पर राज किया. चौके-छक्कों की बरसात ने उन्हें कुछ ही महीनों में भारतीय क्रिकेट का सबसे चर्चित चेहरा बना
आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों पर राज किया. चौके-छक्कों की बरसात ने उन्हें कुछ ही महीनों में भारतीय क्रिकेट का सबसे चर्चित चेहरा बना दिया. लेकिन इंग्लैंड के इस दौरे ने उन्हें क्रिकेट का दूसरा और कहीं ज्यादा कठिन चेहरा दिखाया है. 14, 13 और 15 रनों की तीन पारियां भले निराशाजनक हों, लेकिन इन्हीं स्कोरों में वह सीख छिपी है, जो किसी भी छोटी उम्र बल्लेबाज को महान बनने की राह दिखाती है.
