जब जर्मनी ने ब्रिटेन पर बमबारी शुरू की, 3 महीने तक चली थी लड़ाई
10 जुलाई 1940 को जर्मनी ने ग्रेट ब्रिटेन पर बमबारी के लंबे सिलसिले की शुरुआत की. इसी के साथ ब्रिटेन की लड़ाई शुरू हुई, जो
10 जुलाई 1940 को जर्मनी ने ग्रेट ब्रिटेन पर बमबारी के लंबे सिलसिले की शुरुआत की. इसी के साथ ब्रिटेन की लड़ाई शुरू हुई, जो साढ़े तीन महीने तक चली. जर्मनी के फ्रांस पर कब्जा करने के बाद, ब्रिटेन को पता था कि धुरी शक्ति का ध्यान इंग्लिश चैनल के पार जाने में है और ऐसा करने में बस कुछ ही समय लगेगा. 10 जुलाई को 120 जर्मन बमवर्षक और लड़ाकू विमानों ने उसी इंग्लिश चैनल में एक ब्रिटिश जहाजी काफिले पर हमला किया, जबकि 70 अन्य बमवर्षकों ने दक्षिण वेल्स में डॉकयार्ड पर हमला किया.
