कफ सिरप में अल्कोहल का कैसे करें पता, डॉक्टरों ने बताया
अब आने वाले समय में आप मेडिकल स्टोर से हर कफ सिरप या दवा पहले की तरह आसानी से नहीं खरीद सकते हैं. केंद्र सरकार
अब आने वाले समय में आप मेडिकल स्टोर से हर कफ सिरप या दवा पहले की तरह आसानी से नहीं खरीद सकते हैं. केंद्र सरकार ने इस बाबत एक नियम बना दिया है. इसके तहत 30 ml से बड़ी पैकिंग और 12 फीसदी से अधिक एथिल अल्कोहल वाली दवाओं को Schedule H1 श्रेणी में शामिल कर दिया है.
इसका मतलब है कि ऐसी दवाएं केवल डॉक्टर के लिखे पर्चे पर ही मिलेंगी. इस फैसले का सबसे ज्यादा असर उन कफ सिरप पर पड़ेगा जिनमें अल्कोहल की मात्रा अधिक होती है. सरकार के इस आदेश के बाद आपके लिए यह जानना जरूरी है कि कफ सिरप में 12 फीसदी से ज्यादा अल्कोहल का पता कैसे करें.
इन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के लेना क्यों खतरनाक हो सकता है. सरकार ने यह नया नियम क्यों लागू किया है?
