CM Vijay In Karur: 2025 के करूर भगदड़ पर क्या बोले विजय? TVK के रोड शो के दौरान हुई थी 41 मौतें
करूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम विजय ने कहा, 2025 के करूर भगदड़ हादसे में हमने हमारी बहनों के बच्चों को खो
करूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम विजय ने कहा, 2025 के करूर भगदड़ हादसे में हमने हमारी बहनों के बच्चों को खो दिया। उन्होंने कहा कि अगर 2025 की उनकी पार्टी की रैली को पर्याप्त सुरक्षा दी जाती तो ये हादसा नहीं होता। उन्होंने घटना का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश के लिए विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लिया। सीएम ने डीएमके और एआईएडीएमके पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ये पार्टियां पार्टी फंड के नाम पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहीं।
अब सरकारी कार्यालयों में कोई भ्रष्टाचार नहीं है और किसी से भी एक पैसा नहीं लिया जाता। साथ ही लोगों का सम्मान किया जाता है।सीएम विजय ने कहा 'करूर भगदड़ हादसा ऐसी घटना है, जिसका मुझे हमेशा दुख रहेगा। अरियालुर में प्रचार करते हुए पुलिस ने मुझे बताया था कि वे पेरम्बलूर न जाएं क्योंकि वहां भारी भीड़ है। वे नमक्कल से करूर जाते समय भी ऐसा कर सकते थे, लेकिन उन्होंने मुझे करूर जाने दिया और मैंने उन पर विश्वास कर लिया।
उनके पास बैठक रद्द करने की भी शक्ति थी। विजय ने कहा कि पूर्व सीएम एमके स्टालिन ने मामले का राजनीतिकरण किया।'सीएम विजय ने कहा कि 'डीएमके सरकार में हर विभाग में लोगों से पार्टी फंड के नाम पर पैसे लूटे गए। जब मैंने इस बारे में विधानसभा में बात की तो वे लोग भाग गए। जो लोग कहते हैं कि भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो सकता, उन्हें अब सरकारी विभाग जाकर देखने चाहिए वहां एक पैसा भी रिश्वत के तौर पर नहीं लिया जा रहा है।
लोगों को राहत मिली है और बतौर सरकार हम खुश हैं।'
