ऑस्ट्रेलिया की सियासत और इकोनॉमी पर भारतीयों का कितना कंट्रोल?
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर का मार्वल स्टेडियम हजारों लोगों की आवाज से गूंज रहा था. मौका था भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में रखे
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर का मार्वल स्टेडियम हजारों लोगों की आवाज से गूंज रहा था. मौका था भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में रखे गए ईवेंट 'मेलबर्न मीट्स मोदी' का.
मंच पर पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी मौजूद थे. अल्बनीज ने भारतीय समुदाय को दोनों देशों के बीच का 'लिविंग
ब्रिज' यानी जीता-जागता पुल बताया. लेकिन यह सिर्फ एक राजनीतिक तारीफ नहीं थी, बल्कि यह उस जमीनी हकीकत की गवाही थी जो आज ऑस्ट्रेलिया के
कोने-कोने में दिखाई दे रही है.
