Aiims में इलाज या इंतजार? हड्डी के ऑपरेशन के लिए 2.5 साल की लंबी वेटिंग
एम्स दिल्ली में मरीजों को ऑर्थोपेडिक सर्जरी के लिए तीन महीने से ढाई साल तक इंतजार करना पड़ रहा है. यह जानकारी इंडिया टुडे को
एम्स दिल्ली में मरीजों को ऑर्थोपेडिक सर्जरी के लिए तीन महीने से ढाई साल तक इंतजार करना पड़ रहा है. यह जानकारी इंडिया टुडे को मिले RTI जवाब से सामने आई है. गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विभागों में भी अलग अलग प्रक्रियाओं के लिए हफ्तों से महीनों तक का इंतजार है, हालांकि इमरजेंसी मामलों में कोई देरी नहीं होती. यह खुलासा ऐसे समय आया है जब एम्स दिल्ली में पिछले तीन साल में कई वरिष्ठ डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया है.
