9 साल की मासूम की मौत का वो CCTV फुटेज... जिसने खोल दी स्कूल की पोल
जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में पिछले साल आत्महत्या करने वाली नौ साल की छात्रा अमायरा के माता पिता ने नई सीसीटीवी फुटेज जारी कर
जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में पिछले साल आत्महत्या करने वाली नौ साल की छात्रा अमायरा के माता पिता ने नई सीसीटीवी फुटेज जारी कर सहपाठियों पर बार बार परेशान करने का आरोप लगाया है. परिवार का कहना है कि मदद मांगने पर भी स्कूल ने ठोस कदम नहीं उठाए. अमायरा ने एक नवंबर को स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर जान दी थी, जिसके करीब आठ महीने बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है.
