'श्री रामभूमि' में अनुपम खेर बने अशोक सिंघल, फर्स्ट लुक आउट
अयोध्या में 'श्री रामभूमि' की शूटिंग चल रही है और अनुपम खेर ने आखिरकार फिल्म में अपने किरदार के बारे में फैंस को बता दिया
अयोध्या में 'श्री रामभूमि' की शूटिंग चल रही है और अनुपम खेर ने आखिरकार फिल्म में अपने किरदार के बारे में फैंस को बता दिया है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपना पहला लुक शेयर किया और कन्फर्म किया कि वह दिवंगत VHP नेता अशोक सिंघल का रोल निभाएंगे. खेर ने इसे अपने करियर के सबसे अहम किरदारों में से एक बताया.
