50 साल, 66 अरब पौधे... चीन के सबसे बड़े मिशन पर नया खुलासा
करीब 50 साल पहले चीन ने गोबी और तकलामाकान रेगिस्तान को फैलने से रोकने के लिए बड़े पैमाने पर पौधे लगाने का अभियान शुरू किया
करीब 50 साल पहले चीन ने गोबी और तकलामाकान रेगिस्तान को फैलने से रोकने के लिए बड़े पैमाने पर पौधे लगाने का अभियान शुरू किया था. इसे दुनिया का सबसे बड़ा पौधे लगाने का अभियान माना जाता है. जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स में छपी एक नई स्टडी में पता चला है कि इस अभियान के तहत लगाए गए करीब 66 अरब पौधे, आसपास के प्राकृतिक जंगलों की तुलना में 66% तेजी से बढ़ रहे हैं.
