धनश्री संग नाचीं अक्षरा, ठुमकों से हिलाया यूपी-बिहार, Video
भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह के सितारे बुलंदियों पर हैं. अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से उनका बॉलीवुड डेब्यू हो चुका है. 'वेलकम
भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह के सितारे बुलंदियों पर हैं. अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से उनका बॉलीवुड डेब्यू हो चुका है. 'वेलकम टू द जंगल' के बाद उनका अगला प्रोजेक्ट श्रद्धा कपूर के साथ है. इस बीच अक्षरा ने सोशल मीडिया पर नया धमाका कर दिया है. डांसर-कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने अक्षरा सिंह के साथ नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों बहनों की तरह डांस करती नजर आईं.
