ग्लोबल वॉर्मिंग या इंसानी दखल? पिघला अमरनाथ हिमलिंग, कौन जिम्मेदार
अमरनाथ यात्रा शुरू होने के पांच दिन के अंदर बर्फ का शिवलिंग करीब 90 प्रतिशत पिघल गया है. इस साल रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे
अमरनाथ यात्रा शुरू होने के पांच दिन के अंदर बर्फ का शिवलिंग करीब 90 प्रतिशत पिघल गया है. इस साल रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं, लेकिन शिवलिंग के जल्दी पिघलने से पर्यावरण को लेकर सवाल उठे हैं. पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती और कांग्रेस ने प्रशासन से जांच की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट ने रोजाना 10,000 श्रद्धालुओं की सीमा तय की है, फिर भी बिना पंजीकरण के लोग पहुंच रहे हैं.
