Lucknow, India

7 दिन के नवजात को जलाकर फेंका:गुजरात के सूरत की घटना, शहर में 7 दिनों में नवजात फेंकने की तीसरी घटना

Published 28 May 2026 · india

दिन के नवजात को जलाकर फेंका: गुजरात के सूरत की घटना, शहर में 7 दिनों में नवजात फेंकने की तीसरी घटना सूरत गुजरात के सूरत शहर में 6 से 7 दिन के नवजात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जली हुई हालत में फेंक दिया। गुरुवार सुबह उधना क्षेत्र के भीमनगर

दिन के नवजात को जलाकर फेंका: गुजरात के सूरत की घटना, शहर में 7 दिनों में नवजात फेंकने की तीसरी घटना सूरत गुजरात के सूरत शहर में 6 से 7 दिन के नवजात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जली हुई हालत में फेंक दिया। गुरुवार सुबह उधना क्षेत्र के भीमनगर गरनाला में कुछ लोगों ने नवजात का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नवजात को किसी केमिकल से जलाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सूरत में सात दिनों के भीतर नवजात फेंकने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले 21 मई को पांडेसरा इलाके में एक नवजात बच्ची जीवित मिली थी, जो अब स्वस्थ है। जबकि 24 मई को कतारगाम इलाके में झाड़ियों से एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ था। इन दोनों मामलों में भी अब तक आरोपियों का पता नहीं चल सका है। केमिकल से जलाया गया था नवजात को उधना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नवजात का पूरा शरीर जला हुआ था।

प्राथमिक मेडिकल जांच में पता चला है कि नवजात को किसी केमिकल से जलाया गया है। नवजात का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सूरत की स्मीमेर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि नवजात कितने दिन का था, उसकी लिंग पहचान क्या थी और मौत का सही कारण क्या था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नवजात की पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसे किसी ज्वलनशील पदार्थ या केमिकल से जलाने का प्रयास किया गया हो सकता है।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी धाराएं जोड़ने की तैयारी में है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए उधना पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। आसपास की दुकानों, मुख्य सड़कों और गरनाला क्षेत्र में देर रात या सुबह संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है। साथ ही स्थानीय क्लीनिक और गायनेकोलॉजिस्ट अस्पतालों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। क्राइम से जुड़ी

Read full story on TheBriefWire

Loading…