सड़कें डूबीं, बेसमेंट बने तालाब, नोएडा की बदहाली का कौन जिम्मेदार
पिछले कई सालों से नोएडा की यह एक तय कहानी बन चुकी है. बारिश का मौसम आते ही यहां के लोगों के लिए राहत कम
पिछले कई सालों से नोएडा की यह एक तय कहानी बन चुकी है. बारिश का मौसम आते ही यहां के लोगों के लिए राहत कम और आफत ज्यादा हो जाती है. एक तरफ शहर की गगनचुंबी इमारतों, चमचमाती एक्सप्रेस-वे और 'स्मार्ट सिटी' जैसी तरक्की के तमाम दावे किए जाते हैं, लेकिन दूसरी तरफ बारिश की चंद बौछारें झेल पाना भी इस हाइटेक शहर के बस की बात नहीं लगती.
