केरल के मनोरंजन पार्क में बड़ा हादसा: जायंट व्हील टूटकर गिरा, दो बच्चों समेत पांच घायल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के पास स्थित एक मनोरंजन पार्क में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। वेम्बायम इलाके के हैप्पीलैंड अम्यूजमेंट पार्क में चल रहा जायंट व्हील अचानक टूटकर गिर पड़ा, जिससे दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसा दोपहर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के पास स्थित एक मनोरंजन पार्क में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। वेम्बायम इलाके के हैप्पीलैंड अम्यूजमेंट पार्क में चल रहा जायंट व्हील अचानक टूटकर गिर पड़ा, जिससे दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ, जब पार्क में छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। घटना वेन्जारामूडु पुलिस थाना क्षेत्र की है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि जायंट व्हील के वेल्डिंग जॉइंट और लोहे के सपोर्ट स्ट्रक्चर में खराबी आने के कारण यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि संचालन के दौरान अचानक लोहे का सहारा देने वाला हिस्सा टूट गया, जिससे सवार लोग नीचे गिर पड़े। घूमने आए पर्यटक हुए घायल घायलों की पहचान 54 वर्षीय मनोरथी, 49 वर्षीय सीमानी, 49 वर्षीय मालिनी, 14 वर्षीय श्याम डेनियल और 16 वर्षीय रोज के रूप में हुई है।
सभी तमिलनाडु के नागरकोइल से घूमने आए पर्यटक बताए जा रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद केरल पुलिस, फायर एंड रेस्क्यू विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। एक महिला की हालत गंभीर पुलिस के मुताबिक एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, हालांकि कुछ लोगों को फ्रैक्चर और अन्य गंभीर चोटें आई हैं।
खबरें और भी बड़ा हादसा टला अधिकारियों ने कहा कि स्कूलों की छुट्टियों के कारण पार्क में भारी भीड़ मौजूद थी। ऐसे में यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था, लेकिन समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू होने से बड़ी त्रासदी टल गई।
