'यह अपमान बर्दाश्त से बाहर...', टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर फूटा शशि थरूर का गुस्सा, बोले- अब कहने को कुछ नहीं बचा
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के महज चार महीने बाद टीम इंडिया ट्रैक से उतर चुकी है. आयरलैंड के खिलाफ 0-2
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के महज चार महीने बाद टीम इंडिया ट्रैक से उतर चुकी है. आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से टी20 सीरीज गंवाने वाली टीम इंडिया को अब इंग्लैंड दौरे पर भी निराशा हाथ लगी है. 9 जुलाई (गुरुवार) को ब्रिस्टल में खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 9 विकेट से रौंद दिया. इस जीत के साथ ही इंग्लिश टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली.
