Lucknow, India

Mukesh Ambani Salary: आखिर क्यों मुकेश अंबानी 6 साल से नहीं ले रहे सैलरी? कोरोना काल में छोड़ा था वेतन लेना

Published 28 May 2026 · india

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एशिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी ने अपनी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से लगातार छठे साल कोई वेतन नहीं लिया। कंपनियों से मिलने वाला लाभांश ही उनकी कमाई का मुख्य जरिया रहा। 69 साल के अंबानी ने वित्त वर्ष 2008-09 से लेकर 2019-20 तक अपना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एशिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी ने अपनी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से लगातार छठे साल कोई वेतन नहीं लिया। कंपनियों से मिलने वाला लाभांश ही उनकी कमाई का मुख्य जरिया रहा। 69 साल के अंबानी ने वित्त वर्ष 2008-09 से लेकर 2019-20 तक अपना सालाना वेतन 15 करोड़ रुपये पर सीमित कर दिया था। इसके बाद वित्त वर्ष 2021 से उन्होंने कोरोना महामारी के चलते तब तक किसी तरह का वेतन नहीं लेने का फैसला किया था जब तक कि सभी बिजनेस पूरी तरह से अपनी कमाई की क्षमता पर वापस नहीं आ जाते। रिलायंस म मुकेश अम्बानी का सफर 1977 से मुकेश अंबानी रिलायंस के बोर्ड में है और जुलाई, 2002 में अपने पिता और समूह के मुखिया धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद कंपनी के चेयरमैन बने थे।

उन्हें 2023 में रिलायंस के प्रमुख के तौर पर अप्रैल 2029 तक पांच साल के एक और कार्यकाल के लिए फिर से नियुक्त किया गया था। मुकेश अंबानी के पास रिलायंस के 1.61 करोड़ शेयर हैं। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी द्वारा घोषित छह रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड के आधार पर 9.66 करोड़ रुपये की आय हुई। प्रमोटर ग्रुप की जिन कंपनियों को वह नियंत्रित करते हैं, उसके उनके पास 664.5 करोड़ शेयर या 50.07 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इससे उन्हें 3,987 करोड़ रुपये की आय होती है। खबरें और भी बच्चों को कितनी मिलती है सैलरी अंबानी के तीनों बच्चे ईशा, आकाश और अनंत को अक्टूबर, 2023 में बिना किसी वेतन के बोर्ड में जगह दी गई थी।

उन्हें सिर्फ बोर्ड मीटिंग में शामिल होने और मुनाफे पर कमीशन मिलता है। जुड़वा भाई-बहन आकाश और ईशा को बोर्ड मीटिंग में सिटिंग फीस के तौर पर पांच लाख रुपये और 2.5 करोड़ रुपये का कमीशन मिला। अंबानी के बच्चों में सबसे छोटे अनंत को पिछले साल रिलायंस के बोर्ड में कार्यकारी निदेशक के तौर पर नियुक्त किया गया था और वित्त वर्ष 2026 में उन्हें 12.17 करोड़ रुपये का वेतन (इसमें 2.29 करोड़ रुपये का कमीशन शामिल है) लिया। 19 जून को होगी अहम बैठक 19 जून को रिलायंस इंडस्ट्रीज एजीएमरिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) 19 जून को वीडियो कांफ्रेंसिंग और अन्य आडिया-विजुअल माध्यमों से होगी।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए डिविडेंड पाने के हकदार शेयरधारकों के लिए पांच जून की रिकार्ड डेट तय की है। अगर एजीएम में डिविडेंट का एलान होता है तो बैठक की तारीख से सात दिनों के अंदर उसका भुगतान कर दिया जाएगा।

Read full story on TheBriefWire

Loading…