Lucknow, India

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह: काकोली घोष के आरोपों पर कल्याण बनर्जी का पलटवार, बोले- मंशा पर उठता है सवाल

Published 27 May 2026 · india

टीएमसी में अंदरूनी कलह की खबरें काकोली ने पत्र में क्या लिखा? दरअसल, पश्चिम बंगाल में सत्ता से बाहर होने के बाद से ही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी कलह की खबरें सामने आती रही हैं और अब यह विवाद खुलकर सामने आ गया है। टीएमसी

टीएमसी में अंदरूनी कलह की खबरें काकोली ने पत्र में क्या लिखा? दरअसल, पश्चिम बंगाल में सत्ता से बाहर होने के बाद से ही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी कलह की खबरें सामने आती रही हैं और अब यह विवाद खुलकर सामने आ गया है। टीएमसी नेता काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर पार्टी सांसद और मुख्य सचेतक कल्याण बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की अनुमति मांगी है।28 मई 2026 को लिखे गए इस पत्र में काकोली घोष ने आरोप लगाया कि कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में उनके साथ दुर्व्यवहार किया और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

उन्होंने दावा किया कि कल्याण बनर्जी का व्यवहार सिर्फ उनके प्रति ही नहीं बल्कि अन्य महिला सांसदों के प्रति भी अनुचित और अपमानजनक रहा है। काकोली घोष ने अपने पत्र में लोकसभा स्पीकर से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है और औपचारिक शिकायत दर्ज करने की अनुमति देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने उचित कार्रवाई और सजा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।काकोली घोष दस्तीदार ने बुधवार को ही पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया था।

इसके एक दिन बाद उन्होंने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता के खिलाफ शिकायत की। हाल ही में काकोली घोष को टीएमसी के लोकसभा सचेतक पद से हटाया

गया था और उनकी जगह कल्याण बनर्जी को पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। इस घटनाक्रम के बाद टीएमसी के भीतर चल रही खींचतान एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…