'अखिलेश से हाथ मिलाने का 10 हजार रेट', राजभर का दावा
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर एक बार फिर से हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया पर
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर एक बार फिर से हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पत्र लिखकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे कथित 'आर्थिक शोषण' का खुलासा किया है.
राजभर ने दावा किया कि खुद को यादव बताने वाले कुछ सपा कार्यकर्ता उनके पास अपनी फरियाद लेकर आए थे. उन्होंने शिकायत की है कि
अखिलेश यादव से मिलने और उनके सुरक्षा घेरे को पार करने के लिए हजारों रुपये की अवैध वसूली की जा रही है. राजभर ने इस
पत्र के माध्यम से अखिलेश को अपने 'गेट पर रेट' वाले सिस्टम को तुरंत बंद करने की सलाह दी है.
