स्मार्ट बॉर्डर, घुसपैठ पर सख्त एक्शन; अमित शाह ने बताया सिक्योरिटी ग्रिड का प्लान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत सरकार देश की सीमा सुरक्षा को पूरी तरह आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत सरकार देश की सीमा सुरक्षा को पूरी तरह आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. नई दिल्ली में आयोजित बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट सुपरिंटेंडेंट्स ऑफ पुलिस कॉन्फ्रेंस-2026 को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब सीमा सुरक्षा सिर्फ सीमा पर तैनात जवानों की जिम्मेदारी नहीं होगी, बल्कि केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय लोगों के साझा प्रयास से मजबूत सुरक्षा तंत्र तैयार किया जाएगा.
