मोदी बोले-ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग का ओपनिंग मैच भारत में होगा:आज पीएम न्यूजीलैंड पहुंचेंगे, राजीव गांधी के बाद यहां जाने वाले दूसरे प्रधानमंत्री होंगे
पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम
पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे। MCG में पीएम मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) यानी टी-20 लीग का ओपनिंग मैच इस साल दिसंबर में चेन्नई में खेला जाएगा।
मोदी ने कहा कि खेल दोनों देशों के लोगों को जोड़ने का मजबूत माध्यम हैं और खेल सहयोग से भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते और मजबूत होंगे। पीएम के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड दौरे की तस्वीरें… पीएम मोदी अपने छह दिवसीय विदेश दौरे के आखिरी फेज में आज न्यूजीलैंड पहुंचेंगे। पीएम के दौरे की शुरुआत न्यूजीलैंड सरकार के साथ द्विपक्षीय बातचीत से शुरू होगी।
इस दौरान दोनों देश फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) समझौते को फाइनल करेंगे। इसके बाद पीएम एक बिजनेस इवेंट और स्पोर्टिंग इवेंट में शामिल होंगे। इसके बाद ऑकलैंड में 40 हजार भारतीयों को भी संबोधित करेंगे। पीएम के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय ने ‘किया ओरा मोदी’ कार्यक्रम का आयोजन किया है। न्यूजीलैंड में 40 सालों बाद किसी भारतीय पीएम की यह यात्रा हो रही है।
इससे पहले 1986 में तत्कालीन पीएम राजीव गांधी न्यूजीलैंड गए थे। पीएम के न्यूजीलैंड दौरे के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…