नॉर्थवेस्ट की ड्राई एयर रोकेगी मॉनसून का रास्ता! दिल्ली से राजस्थान-गुजरात तक दिखेगा असर
देश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में इन दिनों शुष्क हवाएं (ड्राई एयर) चल रही हैं, जो मॉनसून की नम हवाओं को आगे बढ़ने से रोक रही
देश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में इन दिनों शुष्क हवाएं (ड्राई एयर) चल रही हैं, जो मॉनसून की नम हवाओं को आगे बढ़ने से रोक रही हैं.
ड्राई एयर के असर से दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां काफी कम होने की संभावना है. मौसम
विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ रही है. दरअसल, ड्राई एयर के आने से हवा में नमी कम हो
रही है, जिससे बादल बनने की प्रक्रिया रुक गई है और बारिश कम होने की आशंका है.