'न्यूक्लियर फोर्स, पॉवरफुल आर्मी...', किम जोंग उन ने फिर दुनिया को डराया
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने देश की सैन्य ताकत को और मजबूत करने का बड़ा फैसला लिया है. सरकारी समाचार एजेंसी KCNA
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने देश की सैन्य ताकत को और मजबूत करने का बड़ा फैसला लिया है. सरकारी समाचार एजेंसी KCNA के मुताबिक, किम ने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ उनकी तकनीक को भी और आधुनिक बनाने का आदेश दिया है. यह फैसला सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय सैन्य आयोग (Central Military Commission) की एक अहम बैठक में लिया गया.
