चिंताजनक: जेलों में धड़ल्ले से पहुंच रहे प्रतिबंधित सामान, जैमर-cctv बेअसर; संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा
देश भर की जेलों में भले ही संचार नेटवर्क को जाम करने के उपकरण लगे हैं, लेकिन भितरघात नेटवर्क मोबाइल फोन और दूसरी प्रतिबंधित वस्तुएं
देश भर की जेलों में भले ही संचार नेटवर्क को जाम करने के उपकरण लगे हैं, लेकिन भितरघात नेटवर्क मोबाइल फोन और दूसरी प्रतिबंधित वस्तुएं धड़ल्ले से पहुंच रही हैं। केंद्रीय गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की 242 वीं रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, जेलों में प्रतिबंधित सामान पहुंचाने में जेल स्टाफ के अलावा वहां के अस्पताल कर्मी भी शामिल हैं।
