50 लाख की शराब लेकर बिहार में घुस रहा था ट्रक, पुलिस ने पकड़ लिया
ऊपर से देखने पर ट्रक बिल्कुल आम मालवाहक लग रहा था, उसमें जलजीरा की बोतलें सजी थीं. लेकिन जैसे ही पुलिस ने बोतलें हटवाईं, नीचे
ऊपर से देखने पर ट्रक बिल्कुल आम मालवाहक लग रहा था, उसमें जलजीरा की बोतलें सजी थीं. लेकिन जैसे ही पुलिस ने बोतलें हटवाईं, नीचे से निकला शराब का ऐसा जखीरा, जिसने सबको चौंका दिया. वैशाली पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद की है और अब जिले के दो बड़े शराब माफिया पुलिस के निशाने पर हैं.
