UP में बारिश बनी आफत! 7 लोगों की मौत, इन जिलों के लिए IMD का रेड अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है. लगातार हो रही भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में गुरुवार को
उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है. लगातार हो रही भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में गुरुवार को कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. हालात को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने आज (10 जुलाई) भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
