सफेद कपड़ों पर जिद्दी दाग? किचन की 2 चीजें लौटाएंगी चमक
सफेद कपड़े पहनने में बहुत ही ट्रेंडी लगते हैं, लेकिन इन्हें पहनना लोगों को झंझटभरा लगता है. इन कपड़ों को पहनने में सबसे बड़ी मुश्किल
सफेद कपड़े पहनने में बहुत ही ट्रेंडी लगते हैं, लेकिन इन्हें पहनना लोगों को झंझटभरा लगता है. इन कपड़ों को पहनने में सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि इन पर लगा छोटा-सा दाग भी तुरंत नजर आने लगता है. चाय, कॉफी, हल्दी या सब्जी की एक बूंद भी पूरे कपड़े का लुक खराब कर सकती है.
कई बार बार-बार धोने के बाद भी ये जिद्दी दाग आसानी से नहीं निकलते हैं. ऐसे में लोग इन दागों को हटाने के लिए महंगे-महंगे स्टेन रिमूवर या केमिकल्स का इस्तेमाल करने लगते हैं. अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि आपके लिए ये करना बिल्कुल भी जरूरी नहीं है.
सफेद कपड़ों पर लगे चाय और सब्जी के जिद्दी दागों को हटाने के लिए आपको हमेशा महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं है. आपकी रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजें सही तरीके से इस्तेमाल की जाएं, तो सफेद कपड़ों की चमक वापस लाने और दाग हल्के करने में मदद कर सकती हैं.
1. बेकिंग सोडा और नींबू का पेस्ट लगाएं: अगर आपके सफेद कपड़ों पर लगे दाग ज्यादा पुराने नहीं हुए हैं, तो बेकिंग सोडा और नींबू का पेस्ट अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
