फूड पाइप सर्जरी कराई, फिर काटना पड़ा हाथ... युवक के इलाज में लखनऊ के अस्पताल की गंभीर लापरवाही
फिरोजबाद का एक युवक इलाज कराने लखनऊ आया था. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चिकित्सकों ने
फिरोजबाद का एक युवक इलाज कराने लखनऊ आया था. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चिकित्सकों ने फूड पाइप की सर्जरी कराने की सलाह दी. सर्जरी हुई भी, लेकिन इलाज ऐसा हुआ कि फूड पाइप की सर्जरी के बाद उसकी जान बचाने के लिए हाथ काटना पड़ गया. पीड़ित युवक उपचार में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कार्रवाई की गुहार लगाई है.
