पंजाब कांग्रेस में कलह, चन्नी का सरेंडर से इनकार:पूर्व CM पार्टी प्रभारी से नहीं मिलेंगे, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बड़ा फैसला
कांग्रेस हाईकमान के किनारा करने के बावजूद पूर्व CM व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी ने AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के आगे सरेंडर से
कांग्रेस हाईकमान के किनारा करने के बावजूद पूर्व CM व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी ने AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के आगे सरेंडर से इनकार कर दिया है। बघेल 4 दिन से चंडीगढ़ में डटे हैं लेकिन चन्नी उनसे मिलने के लिए नहीं गए। बघेल के 5 दिन के दौरे का आज (10 जुलाई) आखिरी दिन है। इसके बावजूद चन्नी के बजाय उनके गुट के 2 ही नेता बघेल से मिलेंगे।
इनमें एक गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर रंधावा हो सकते हैं। हालांकि इतना जरूर है कि चन्नी हाईकमान पर प्रेशर बनाने में कामयाब नहीं हो सके। उनके बातचीत के लिए राजी होने से 3 दिन से हाईकमान पर बना प्रेशर रिलीज हो गया। वहीं राजा वड़िंग पावरफुल बनकर निकले हैं। वह लगातार अपनी ताकत दिखा रहे हैं। बघेल भी हाईकमान के फैसले को सही ठहराने के लिए पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल जैसे नॉन एक्टिव नेताओं से तक मुलाकात करने के लिए उनके घर जा रहे हैं।
हालांकि बघेल को उम्मीद है कि उनकी दिल्ली वापसी से पहले चरणजीत चन्नी खुद मिल सकते हैं या उन्हें बुला सकते हैं। मगर, चन्नी के करीबी सोर्सेज का कहना है कि वह दिल्ली में ही राहुल गांधी से मिलना चाहते हैं ताकि अगर उन्हें चुनाव में बड़ी भूमिका मिलती है तो उस पर बघेल नहीं बल्कि सीधे राहुल गांधी की मुहर हो।
इसके बाद ही वह आगे कोई बड़ा फैसला लेंगे। जानिए, कांग्रेस के मौजूदा हालात में 2 एक्सपर्ट क्या कहते हैं? ******************