गेमिंग की लत का खूनी अंत, कर्ज के दबाव में पिता ने की बेटे की हत्या
आंध्र प्रदेश के नंदयाल में ऑनलाइन गेमिंग और लोन ऐप के कर्ज से जुड़े तनाव ने एक परिवार को उजाड़ दिया. 22 वर्षीय वंशी कृष्णा
आंध्र प्रदेश के नंदयाल में ऑनलाइन गेमिंग और लोन ऐप के कर्ज से जुड़े तनाव ने एक परिवार को उजाड़ दिया. 22 वर्षीय वंशी कृष्णा की कथित तौर पर उसके पिता के हमले में मौत हो गई. परिवार का आरोप है कि लोन ऐप एजेंट लगातार पैसे मांग रहे थे और इसी तनाव के बीच घर में विवाद बढ़ता गया. पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
