12 साल के बच्चे ने चार साल की रिश्तेदार का किया रेप, पुलिस ने पकड़ा
ओडिशा के नबरंगपुर जिले से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. घटना डाबुगांव थाना क्षेत्र की है. यहां 12 वर्षीय एक नाबालिग लड़के
ओडिशा के नबरंगपुर जिले से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. घटना डाबुगांव थाना क्षेत्र की है. यहां 12 वर्षीय एक नाबालिग लड़के ने अपनी 4 वर्षीय रिश्तेदार बालिका के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया.
घटना के बाद बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस और स्थानीय सूत्रों ने बताया कि बालिका अपने घर
के पास खेल रही थी. आरोप है कि उसी दौरान गांव का ही 12 वर्षीय लड़का, जो बालिका का रिश्तेदार भी है, वहां पहुंचा और
बालिका के साथ यौन शोषण किया.
