चीन में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 28 लोगों की मौत
चीन के फुजियान प्रांत में एक जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है. एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस
चीन के फुजियान प्रांत में एक जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है. एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में करीब 28 लोगों की मौत हो गई है. हादसे के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बचाव अभियान तेज करने, घटना की गहन जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
