दिल्ली: 3 साल में सबसे ज्यादा साफ हवा! बारिश के अलर्ट के बीच AQI में सुधार
गुरुवार, 9 जुलाई को दिन में हुई भारी बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की क्वालिटी पिछले तीन साल में सबसे अच्छी दर्ज
गुरुवार, 9 जुलाई को दिन में हुई भारी बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की क्वालिटी पिछले तीन साल में सबसे अच्छी दर्ज की गई है. बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 122 था, जो गुरुवार शाम 4 बजे 48 दर्ज किया गया. इस तरह हवा की गुणवत्ता 'मॉडरेट' (औसत) कैटेगरी से 'अच्छी' श्रेणी में आ गई.
