'आप बाहर बैठिए'... मां से कहा, युवती को अंदर ले गया, अब गिरफ्तार
पुरुलिया जिले में तंत्र-मंत्र और विशेष पूजा का झांसा देकर 18 साल की युवती से कथित दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
पुरुलिया जिले में तंत्र-मंत्र और विशेष पूजा का झांसा देकर 18 साल की युवती से कथित दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि तांत्रिक ने युवती की मां को बाहर बैठाया और अनुष्ठान के बहाने युवती को अंदर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया.
