बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरी, 2 की मौत
बारिश के कारण खुर्जा क्षेत्र स्थित मुंडाखेड़ा गांव की मस्जिद की दीवार भरभराकर गिर गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और
बारिश के कारण खुर्जा क्षेत्र स्थित मुंडाखेड़ा गांव की मस्जिद की दीवार भरभराकर गिर गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल, दो लोगों को नाजुक हालत हायर सेंटर भेजा गया.
सामने आया है कि हादसे के शिकार हुए लोग एक ही परिवार के हैं और वे मस्जिद की दीवार के सहारे टैंट लगाकर रह रहे थे.
ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू कर सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला. सूचना मिलते ही सीओ, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. राहत और
बचाव कार्य जारी है.
