और आएगी तेजी? आज 19% चढ़ा ये स्टॉक, FII ने भी बढ़ाया स्टेक
क्या आगे भी कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में आएगी तेजी? एंजल वन के टेक्निकल एंड डेरिवेटिव रिसर्च के चीफ मैनेजर ओशो कृष्ण ने कहा कि
क्या आगे भी कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में आएगी तेजी? एंजल वन के टेक्निकल एंड डेरिवेटिव रिसर्च के चीफ मैनेजर ओशो कृष्ण ने कहा कि शेयर में तेजी का संभावित संकेत दिख रहा है और 450 रुपये से ऊपर की निरंतर बढ़त से शेयर में एक नई तेजी आने की संभावना है.
फिलहाल, 415-400 रुपये का लेवल शॉर्ट टर्म उतार-चढ़ाव को कम करने में सहायक हो सकता है, जबकि 450 रुपये का लेवल अभी रेजिस्टेंस दिखाई देता
है. मास्टर कैपिटल सर्विसेज के मुख्य रिसर्च अधिकारी रवि सिंह ने बताया कि कल्याण ज्वैलर्स के शेयर चार्ट पर मजबूत दिख रहे हैं और निकट
भविष्य में 470 रुपये तक पहुंच सकते हैं. उन्होंने 400 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है.
