महज 300 मीटर दूर थी पुलिस फिर भी हो गई देर, मासूम से रेप और हत्या
श्रीभूमि जिले के मदन मोहन इलाके में एक आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया
श्रीभूमि जिले के मदन मोहन इलाके में एक आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने आरोपी को खुद पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बावजूद देरी से पहुंचने पर पुलिस प्रशासन ने मदन मोहन पेट्रोल पोस्ट के प्रभारी को निलंबित कर दिया.
