MP गजब है: एक डॉक्टर, 3 जिलों में नौकरी! रिश्वत लेते पकड़ा तो खुली पोल
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. शहडोल में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त के हत्थे
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. शहडोल में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त के हत्थे चढ़े एक संविदा डॉक्टर के बारे में खुलासा हुआ है कि वह एक साथ तीन अलग-अलग जिलों शहडोल, खरगोन और श्योपुर में पदस्थ था. सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब डॉक्टर तीन जिलों में दर्ज था, तो आखिर वेतन किस आधार पर जारी होता रहा और सिस्टम को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी?
