लगातार बारिश से रोहिंग्या कैंप में लैंडस्लाइड, 8 बच्चों की मौत
बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में बने रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में बुधवार को भारी बारिश के बाद हुए लैंड स्लाइड में 8 बच्चों की मौत हो
बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में बने रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप में बुधवार को भारी बारिश के बाद हुए लैंड स्लाइड में 8 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 5 बच्चे घायल हो गए. हादसा पहाड़ी ढलान पर बने एक मदरसे में हुआ. कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी की मिट्टी खिसक गई और मदरसा मिट्टी व मलबे के नीचे दब गया.
